प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव का भावुक बयान
प्रतीक यादव का निधन
प्रतीक यादव के निधन से पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बड़े भाई और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रतीक अब हमारे बीच नहीं हैं, जो बहुत ही दुखद है। वह एक युवा थे, जिन्होंने हमेशा अपने स्वास्थ्य और जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश की। वह मेहनती और सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति थे।
अखिलेश ने आगे कहा कि जो कानूनी बातें हैं, उन्हें परिवार के लोग ही समझेंगे। उन्होंने याद किया कि लगभग दो महीने पहले उनकी मुलाकात हुई थी, और उस समय उन्होंने प्रतीक को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सलाह दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी वित्तीय नुकसान व्यक्ति को बहुत प्रभावित कर सकता है।
श्री प्रतीक यादव जीकान, अत्यंत दुखद!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्रश्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4
— Akhilesh Yadav May 13, 2026
खबर को अपडेट किया जा रहा है।