×

प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान मकान ढहने से छह की मौत

प्रतापगढ़ में एक दुखद घटना में बारिश के दौरान एक जर्जर मकान गिरने से एक परिवार के छह सदस्यों की जान चली गई। इस घटना में एक अन्य सदस्य घायल हुआ है। जानें इस घटना के बारे में अधिक जानकारी और प्रभावित परिवार के बारे में।
 

प्रतापगढ़ में दुखद घटना

प्रतापगढ़ (उप्र), 6 अगस्त: प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान एक पुराना और जर्जर मकान गिरने से एक परिवार के छह सदस्यों की जान चली गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आशुतोष मिश्रा ने बताया कि महुली बाजार में बुधवार रात एक कमरे में परिवार के सात लोग सो रहे थे। अचानक बारिश के बीच मकान ढह गया और सभी मलबे में दब गए।


मिश्रा ने कहा कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचित किया। सभी दबे हुए लोगों को मलबे से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), बहू माधुरी (24), पोते माधव (2) और आद्विक (10 माह) तथा एक अन्य सदस्य नितिन (25) शामिल हैं।


पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस घटना में घायल प्रमोद के बेटे अमन का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मिश्रा ने बताया कि यह मकान लगभग 100 वर्ष पुराना था और इसकी स्थिति बहुत खराब थी।