प्यार की अजीब कहानी: 7 साल तक मृत प्रेमिका के साथ सोता रहा एक आदमी
एक अनोखी प्रेम कहानी
कहते हैं कि प्यार और युद्ध में सब कुछ जायज है, लेकिन क्या यह सच है? क्या कोई इतना पागल हो सकता है कि वह 7 साल तक अपनी मृत प्रेमिका के शव के साथ सोता रहे? आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे जिसने ऐसा किया।
1931 में फ्लोरिडा में 22 वर्षीय ऐलेना डे होयोस को गंभीर टीबी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में कार्ल टैंजलर, जिन्हें काउंट कार्ल वॉन कोसेल के नाम से भी जाना जाता था, एक रेडियोलॉजिकल तकनीशियन थे। उन्होंने ऐलेना को बचाने के लिए अनोखे उपचारों का सहारा लिया, लेकिन ऐलेना ने उनके प्रेम को अस्वीकार कर दिया। 25 अक्टूबर 1931 को ऐलेना का निधन हो गया, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती।
कार्ल ने ऐलेना के अंतिम संस्कार का खर्च उठाया और उनके लिए एक समाधि बनवाई, जिसकी चाबी केवल उनके पास थी। वह दो साल तक हर रात ऐलेना की समाधि पर जाते रहे, उपहार देते रहे और यहां तक कि समाधि में एक फोन भी लगवा दिया ताकि वह उनसे बात कर सकें।
1933 में, कार्ल ने ऐलेना के शव को समाधि से निकालकर अपने घर ले आया। उसने कंकाल को संरक्षित करने के लिए कोट हैंगर पर लटका दिया, मोम से आकार दिया, कांच की आंखें बनाई और दुर्गंध से बचने के लिए इत्र का इस्तेमाल किया। वह ऐलेना के शरीर को कपड़े और गहने पहनाकर अपने बिस्तर पर रखता रहा और 7 साल तक उनके साथ सोता रहा।
1940 में, जब ऐलेना की बहन को इस बारे में पता चला, तो वह कार्ल के घर पहुंची। उसने देखा कि कार्ल ने शव को सजाकर बिस्तर पर रखा हुआ है। इस दृश्य को देखकर वह हैरान रह गई। कार्ल को कब्र चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया, लेकिन समय सीमा खत्म होने के कारण उन पर कोई सजा नहीं हुई।
अजीब बात यह है कि लोगों ने कार्ल के प्रति सहानुभूति दिखाई और उसे सच्चा प्रेमी समझा। ऐलेना के शरीर को एक अंतिम संस्कार गृह में प्रदर्शित किया गया, जहां 6,000 लोग उन्हें देखने आए। बाद में, ऐलेना को एक गुप्त कब्र में दफनाया गया। 1952 में कार्ल की मृत्यु हो गई, और कहा जाता है कि मरने के समय भी उसके पास ऐलेना जैसी गुड़िया थी।