पौष पूर्णिमा 2026: इस दिन दान करने से बढ़ता है धन और समृद्धि
पौष पूर्णिमा 2026 का महत्व
पौष पूर्णिमा 2026Image Credit source: Freepik
पौष पूर्णिमा 2026 दान: हिंदू धर्म में हर तिथि का विशेष महत्व होता है, और पूर्णिमा की तिथियों में से पौष पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण दिन है। साल में 12 पूर्णिमा आती हैं, और पौष माह की पूर्णिमा को विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। इस दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान और दान की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
कहा जाता है कि पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान करने से अपार पुण्य मिलता है। 2026 की पहली पूर्णिमा पौष पूर्णिमा है, इसलिए आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना सबसे शुभ रहेगा।
पौष पूर्णिमा 2026 की तिथि
पौष पूर्णिमा 2026 में कब है? (Paush Purnima 2026 Mein Kab Hai)
पौष माह की पूर्णिमा तिथि 02 जनवरी 2026 को शाम 06:53 बजे शुरू होगी और 03 जनवरी 2026 को दोपहर 03:32 बजे समाप्त होगी। चूंकि 03 जनवरी को सूर्योदय के समय पूर्णिमा विद्यमान रहेगी, इसलिए इसे 3 जनवरी 2026, शनिवार को मनाया जाएगा।
पौष पूर्णिमा पर दान करने योग्य वस्तुएं
पौष पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान
अनाज
इस दिन चावल, गेहूं, दालें या अन्य अनाज का दान करना चाहिए। अनाज का दान महादान माना जाता है, जिससे घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती और माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं।
वस्त्र
गरीबों को गर्म कपड़े, कंबल या नए वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मान-सम्मान प्राप्त होता है।
तिल और गुड़
काले तिल और गुड़ का दान करने से भगवान सूर्य और शनि देव प्रसन्न होते हैं। तिल दान से शनि दोष दूर होता है।
शुद्ध देसी घी और मिठाई
इस दिन घी और मिठाई का दान करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में धन-वैभव आता है।
गौ दान या गाय से संबंधित चीजें
गौ दान करना चाहिए, या गाय से संबंधित चीजें जैसे दूध और दही का दान करना चाहिए। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
धन
अपनी सामर्थ्य अनुसार किसी मंदिर में, ब्राह्मण को या जरूरतमंद को धन का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है।