पेट के कैंसर के संकेत: जानें कैसे पहचानें
पेट के कैंसर के लक्षण
कई बार हम अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होते हैं और डॉक्टर से सलाह लेकर दवाइयां लेते हैं, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। कुछ बीमारियां इतनी गंभीर होती हैं कि ये व्यक्ति की जान भी ले सकती हैं।
कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसके बारे में सुनते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो अक्सर जल्दी पहचान में नहीं आती। आज हम आपको पेट के कैंसर के कुछ लक्षण बताने जा रहे हैं।
पहला संकेत
यदि आपके पेट में लंबे समय से हल्का दर्द, कब्ज या सूजन बनी हुई है, तो यह पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है। इस बीमारी के कारण व्यक्ति का कमर का आकार भी बढ़ सकता है।
दूसरा संकेत
अगर आपका वजन अचानक से घटने लगा है, तो यह चिंता का विषय है। वजन में कमी अक्सर फेफड़ों या पेट के कैंसर का संकेत होती है।
तीसरा संकेत
यदि आपको लगातार कब्ज की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह कोलोन कैंसर का लक्षण हो सकता है, लेकिन यदि समय पर इसका पता चल जाए तो इससे बचा जा सकता है।