पिता की मृत्यु के बाद बेटे को लोन की जानकारी मिली, संकट में परिवार
पिता के निधन के बाद का संकट
पिता के निधन के बाद उनके द्वारा लिए गए लोन के बारे में जानकारी मिलने पर एक युवक ने रेडिट पर अपनी परेशानी साझा की। उसने बताया कि हार्ट अटैक से पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी माँ के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गया था।
वे अपने पिता का बैंक खाता बंद कराने गए थे, तभी उन्हें पता चला कि उनके पिता पर एक लोन बाकी है। युवक ने कहा कि 10.6 लाख रुपये चुकाने हैं, जबकि लोन की कुल राशि 18.5 लाख रुपये थी।
युवक ने लिखा कि लगभग दो हफ्ते पहले उनके पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह और उनकी माँ दो दिन पहले SBI में उनके खाते बंद कराने गए थे। तभी उन्हें बताया गया कि उनके पिता ने एक पर्सनल लोन लिया था। युवक ने बताया कि वह परिवार का एकमात्र कानूनी वारिस है। लेकिन, ₹36,000 की EMI उसकी सैलरी का लगभग 90 प्रतिशत है, जिसे चुकाना उसके लिए संभव नहीं है। युवक ने यह भी कहा कि बैंक के कर्मचारी ने उसे बताया कि लोन का बीमा नहीं हुआ है और उसे ही इसे चुकाना होगा।