पत्नी की हत्या के मामले में पति का गुटखा खाने का दावा, पुलिस ने शक जताया
हत्या का मामला
पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गुटखा खाती थी, जो उसे पसंद नहीं था। हालांकि, पुलिस इस हत्या के पीछे शक की संभावना को देख रही है। पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी घरों में काम करती थी और अक्सर मोबाइल पर बात करती थी, जिससे दोनों के बीच झगड़े होते थे।
हेमंत ने अपनी पत्नी का शव कमरे में बंद कर फरार हो गया था। उसने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की। यह महिला की दूसरी शादी थी, जबकि हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक के बाद महिला ने हेमंत से शादी की थी। हेमंत शराब का आदी है और पत्नी इसका विरोध करती थी। घर का खर्चा भी महिला ही उठाती थी।
झगड़े के दौरान गुस्से में आकर पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह घबरा गया और शव को कमरे में बंद कर भाग गया। उसने खुद ही परिवार वालों को फोन कर हत्या की जानकारी दी। पति का कहना है कि हत्या का कारण गुटखा खाना था, लेकिन पुलिस को यह बात संदिग्ध लग रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह अपनी पत्नी पर शक करता था।
समझौता और झगड़े
महिला ने लगातार झगड़ों से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था और मायके में रहने लगी थी। 10 दिन पहले, पंचायत के माध्यम से पति ने उसे वापस लाने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़े जारी रहे।