पतियों के लिए अनोखा कान बंद करने का तरीका वायरल
पतियों की समस्या का अनोखा समाधान
दुनिया में चाहे कोई भी व्यक्ति कितना भी अमीर या सफल क्यों न हो, लेकिन पत्नी के सामने उसका डर कभी खत्म नहीं होता। हर घर में पत्नी की ही चलती है। खासकर जब पत्नी गुस्से में होती है और चिल्लाती है, तो पति डरकर उसकी हर बात मानने लगता है।
कई बार पति की इच्छा होती है कि जब पत्नी बकबक करें, तो वह अपने कान बंद कर लें। लेकिन पत्नी के सामने हाथों से कान बंद करना एक तरह से आत्मसमर्पण जैसा होता है। इस समस्या का एक अनोखा हल एक व्यक्ति ने निकाला है। वह बिना हाथों से कान बंद किए, एक अजीब तरीके से अपने कान बंद कर लेता है।
बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में लिखा है, 'दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति, जब इसकी पत्नी झगड़ती है तो वह अपने कान ऐसे बंद कर लेता है।'
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति एक अनोखे तरीके से अपने कान बंद करता है। अगर हम भी ऐसा कर पाते, तो पत्नी को पता भी नहीं चलता और हमें उसकी बकबक से छुटकारा मिल जाता। हर्ष गोयनका ने वीडियो के साथ लिखा, 'मैं सीख रहा हूं... खाने के बाद अपनी पत्नी से बात करने के लिए।'
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने पूछा, 'क्या भाभी जी ट्विटर का इस्तेमाल नहीं करतीं?' वहीं, किसी ने कहा, 'सर, आज आपको भूखा सोना पड़ेगा।' एक और व्यक्ति ने कहा, 'लगता है आज सर को सोफे पर सोना पड़ेगा।'
आपको पत्नी की बकबक को नजरअंदाज करने का यह तरीका कैसा लगा?