पति ने पत्नी की हत्या का कारण बताया गुटखा, पुलिस ने शक जताया
पति की गुटखा खाने पर हत्या का आरोप
पति ने दावा किया कि उसकी पत्नी गुटखा खाती थी, जो उसे पसंद नहीं था। हालांकि, पुलिस इस मामले में हत्या के पीछे शक को मुख्य कारण मान रही है। पूछताछ के दौरान पति ने बताया कि उसकी पत्नी घरों में काम करती थी और अक्सर मोबाइल पर बात करती थी, जिससे दोनों के बीच झगड़े होते थे।
हेमंत ने पत्नी का शव कमरे में बंद कर फरार हो गया था। उसने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। यह महिला की दूसरी शादी थी, जबकि हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी। हेमंत शराब का आदी है, और पत्नी इसका विरोध करती थी। घर का खर्चा भी पत्नी ही उठाती थी।
एक झगड़े के दौरान गुस्से में आकर पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद वह घबरा गया और शव को कमरे में बंद कर भाग गया। उसने खुद ही परिवार वालों को फोन करके हत्या की सूचना दी। पति ने गुटखा खाने को हत्या का कारण बताया, लेकिन पुलिस को यह बात संदिग्ध लग रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह पत्नी पर शक करता था।
पत्नी को वापस लाने की कोशिश
महिला ने लगातार झगड़ों से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था और मायके में रहने लगी थी। 10 दिन पहले, पति ने पंचायत के माध्यम से पत्नी को वापस लाने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद जारी रहा।