पड़ोसी की अजीबोगरीब शिकायत: रात 10 बजे के बाद संबंध बनाने पर बैन
पड़ोसी की अजीबोगरीब शिकायत
एक महिला अपने पड़ोसी के अजीबोगरीब अनुरोध से हैरान रह गई जब उसे रात 10 बजे के बाद शारीरिक संबंध बनाने से 'बैन' कर दिया गया। महिला ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
पड़ोसी की अजीबोगरीब शिकायत: घर के अंदर इंसान अपनी जिंदगी जीता है और अपने साथी के साथ खुलकर समय बिताता है। लेकिन क्या किसी के बेडरूम में क्या हो रहा है, इसका फैसला पड़ोसी या समाज को करना चाहिए? एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी साझा की, जिसमें उसने बताया कि उसके पड़ोसी ने रात 10 बजे के बाद उसके संबंध बनाने पर रोक लगा दी है। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
महिला ने रेडिट पर बताया कि वह एक अपार्टमेंट में रहती है, जहां की दीवारें बहुत पतली हैं, जिससे आवाजें आसानी से एक फ्लैट से दूसरे में चली जाती हैं। वह हमेशा कोशिश करती है कि ज्यादा शोर न हो, लेकिन उसके पड़ोसी को उसकी रात की गतिविधियों से परेशानी हो गई।
महिला ने कहा कि उसके पड़ोसी ने इसे 'असभ्य और अनुचित' बताते हुए एक नोट लिखा। उसने नोट को रेडिट पर साझा किया, जिसमें लिखा था, 'हे! मैं तुम्हारा पड़ोसी हूं। मुझे यह लिखने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए थी, लेकिन अब यह मुझे बहुत परेशान कर रहा है। मुझे तुम्हारी आवाज से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मुझे समय से परेशानी है। रात में देर तक, खासकर स्कूल नाइट पर, जब लोग पढ़ाई या आराम करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तब यह असभ्य लगता है। मैं समझती हूं कि तुम दोनों दूर रहते हो और जब मिलते हो तो टाइम एंजॉय करना चाहते हो, लेकिन कृपया इसे 10 बजे, 11 बजे, 12 बजे और उससे आगे न करें। यह मेरी नींद और पढ़ाई में बाधा डाल रहा है।'
सोशल मीडिया पर फूटा ठहाकों का सैलाब
सोशल मीडिया पर फूटा ठहाकों का सैलाब
यह नोट पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स हंसी नहीं रोक पाए। एक यूजर ने लिखा, 'रात 10 बजे पर संबंध बनाना? ये तो बहुत ही बड़ा अपराध हो गया!' वहीं, दूसरे ने मजाकिया लहजे में कहा, 'मेरा ऊपर वाला पड़ोसी रात 12 बजे क्रॉसफिट वर्कआउट करता है, लेकिन मैं कुछ नहीं कहता, बस सह लेता हूं!'
शोर की शिकायत जायज, लेकिन बैन करना गलत
शोर की शिकायत जायज, लेकिन बैन करना गलत
कुछ लोग पड़ोसी की शिकायत को सही मानते हैं। लेकिन यह तय करना कि हम अपने बेडरूम में कब क्या कर रहे हैं, यह किसका काम है? शोर की शिकायत करना सही है, और आप पड़ोसी से आवाज कम करने के लिए कह सकते हैं। लेकिन रात के 10 बजे के बाद संबंध बनाने पर बैन लगाने की बात करना कहीं से भी उचित नहीं है।