पंजाब में मतदाता सूची का डिजिटलीकरण पूरा, महत्वपूर्ण तिथियाँ निर्धारित
मतदाता सूची का डिजिटलीकरण कार्य
चंडीगढ़, 2 अगस्त: पंजाब में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण तीन अगस्त की समयसीमा से पहले सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी रविवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।
पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि यह कार्य चुनावी तंत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और बूथ स्तर के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
मतदाता सूची का प्रारूप 13 अगस्त को जारी किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि दावे और आपत्तियां 13 अगस्त से 12 सितंबर तक प्रस्तुत की जा सकेंगी, जबकि इनका निपटारा 13 अगस्त से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा।
अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।