नोरा फतेही का मुंबई में कार एक्सीडेंट, अस्पताल में हुई जांच
नोरा फतेही का कार एक्सीडेंट
नोरा फतेही का एक्सीडेंट
नोरा फतेही का एक्सीडेंट: प्रसिद्ध अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही का मुंबई में एक कार दुर्घटना का सामना करना पड़ा। वह फ्रेंच म्यूजिक प्रोड्यूसर और डीजे डेविड गुएटा के एक इवेंट में शामिल होने के लिए अपने घर से निकली थीं, तभी यह घटना हुई। एक शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हालांकि, राहत की बात यह है कि नोरा को गंभीर चोटें नहीं आई हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
एक सूत्र ने बताया, “नोरा फतेही सनबर्न फेस्टिवल में डेविड गुएटा के साथ अपने निर्धारित कार्यक्रम में जा रही थीं। एक शराबी ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मारी। उनकी टीम ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति की जांच के लिए सीटी स्कैन किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि नोरा को हल्की चोटें आई हैं।”
एक्सीडेंट के बावजूद इवेंट में भाग लेने का निर्णय
डॉक्टरों ने नोरा को आराम करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने तय किया कि वह अपने कार्यक्रम में भाग लेंगी। वह आज (शनिवार) रात इस इवेंट में शामिल होंगी। नोरा बॉलीवुड की एक जानी-मानी हस्ती हैं, जो अपने डांस के लिए प्रसिद्ध हैं और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें-
धुरंधर में जिस डांस स्टेप की हर तरफ चर्चा, वैसा 26 साल पहले भी कर चुके हैं अक्षय खन्ना, वीडियो में दिखी हूबहू झलक
स्टारडम, पैसा, तकनीक और डिमांड 25 सालों में ऐसे बदलता गया भारतीय सिनेमा
साल 2014 में ‘रोर’ नामक एक बॉलीवुड फिल्म से नोरा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वह मलयालम सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं और सलमान खान के लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 9वें सीजन का भी हिस्सा रही थीं।
क्या नोरा फतेही रजनीकांत की फिल्म में नजर आएंगी?
उनके कार्यक्षेत्र पर नजर डालें तो हाल ही में खबर आई है कि उन्हें रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘जेलर 2’ में कास्ट किया गया है। वह इस फिल्म में एक आइटम नंबर में दिखाई देंगी, जो 2026 में रिलीज होने वाली है। यह भी जानकारी मिली है कि नोरा ने इस फिल्म के गाने के लिए 8 दिनों तक चेन्नई में शूटिंग की है।