नोएडा की आईवी काउंटी सोसाइटी में भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर
नोएडा में आगजनी की घटना
नोएडा: दिल्ली के निकट स्थित नोएडा में एक बार फिर से एक हाईराइज सोसाइटी में आग लगने की गंभीर घटना हुई है। आज, नोएडा के सेक्टर 74 में स्थित प्रसिद्ध 'आईवी काउंटी सोसाइटी' में अचानक आग भड़क उठी। यह आग सोसाइटी की एक 12वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी, जिसने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग के साथ धुएं का घना गुबार और लपटें उठती दिखाई दीं।
नोएडा- नोएडा सेक्टर 74 में लगी भीषण आग
सोसाइटी के फ्लैट में लगी भीषण आग
दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
12वें फ्लोर पर एक फ्लैट में लगी आग
आईवी काउंटी सोसाइटी में लगी आग#Noida | @noidapolice @fireserviceup pic.twitter.com/v37jXjht3SKhabar Monkey
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 5, 2026
इस घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। तुरंत ही स्थानीय पुलिस और अग्निशामक विभाग को सूचित किया गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। अभी तक आग लगने के कारणों और किसी भी हताहत की जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत है।