नाभि में तेल लगाने के अद्भुत लाभ: 21 दिनों में क्या बदलाव आएंगे?
नाभि में तेल लगाने की विधि
नाभि में तेल लगाने के फायदे: आपने शायद अपने दादा-दादी से सुना होगा कि नाभि में तेल लगाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान हो सकता है। इसे आयुर्वेद में 'नाभि चिकित्सा' कहा जाता है, जो एक प्राचीन और प्रभावी पद्धति है। नाभि को शरीर की 72,000 नाड़ियों से जोड़ा गया है। आइए जानते हैं नाभि में तेल डालने के फायदों के बारे में।
पाचन में सुधार: योग गुरु डॉ. हंसाजी के अनुसार, नाभि के नीचे 'अग्नि केंद्र' होता है, जो पाचन और यूरिन सिस्टम को नियंत्रित करता है। यदि आप अपच, गैस या एसिडिटी से परेशान हैं, तो नारियल के तेल में अदरक और पुदीना का एसेंशियल ऑयल मिलाकर नाभि में लगाएं। 21 दिनों तक ऐसा करने से पाचन में सुधार हो सकता है।
त्वचा में निखार: रात को सोने से पहले नाभि में नारियल या बादाम का तेल लगाने से त्वचा अंदर से हाइड्रेट होती है, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।
हार्मोन संतुलन: गर्म कैस्टर ऑयल का उपयोग नाभि में करने से हार्मोन संतुलित होते हैं और पीरियड्स के दर्द में कमी आती है।
आंखों की रोशनी: गाय का घी या तिल का तेल नाभि में डालने से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है।
तनाव और नींद में सुधार: लैवेंडर या चामोमाइल तेल से नाभि की मालिश करने से तनाव कम होता है और नींद में सुधार होता है।
शरीर की सफाई: नीम या कैस्टर ऑयल का उपयोग नाभि में करने से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।
नाभि में तेल लगाने का सही तरीका:
- आपकी जरूरत के अनुसार तेल का चयन करें।
- तेल को हल्का गर्म करें।
- रात को सोने से पहले गुनगुने तेल की कुछ बूंदें नाभि में डालें।
- हल्के हाथों से मसाज करें और रातभर ऐसे ही रहने दें।