नवंबर 2025 में प्रदोष व्रत की तिथियाँ और पूजा का समय
नवंबर प्रदोष व्रत
नवंबर प्रदोष व्रत
नवंबर प्रदोष व्रत 2025: भगवान शिव को समर्पित कई व्रतों में प्रदोष व्रत का विशेष स्थान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महादेव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत सबसे प्रभावी माना जाता है। हर महीने में दो बार प्रदोष व्रत का आयोजन किया जाता है, जो कि कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर होता है। आइए जानते हैं कि नवंबर में प्रदोष व्रत कब-कब मनाया जाएगा।
नवंबर प्रदोष व्रत 2025 (नवंबर में प्रदोष व्रत की तिथियाँ)
नवंबर में एक प्रदोष व्रत कार्तिक मास का अंतिम (शुक्ल पक्ष) प्रदोष व्रत होगा और दूसरा मार्गशीर्ष मास का पहला (कृष्ण पक्ष) प्रदोष व्रत होगा। दोनों व्रत सोमवार को पड़ेंगे, इसलिए इन्हें सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है।
नवंबर में पहला प्रदोष व्रत कब है?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 3 नवंबर को सुबह 05:07 मिनट पर प्रारंभ होगी और इसका समापन 4 नवंबर को रात 2:05 मिनट पर होगा। इस प्रकार, नवंबर का पहला प्रदोष व्रत 3 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा प्रदोष काल में की जाती है।
- प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त – शाम 5:34 मिनट से रात 8:11 मिनट तक।
नवंबर में दूसरा प्रदोष व्रत कब है?
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 17 नवंबर को सुबह 04:47 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 18 नवंबर को सुबह 07:12 मिनट पर होगा। इस प्रकार, नवंबर का दूसरा प्रदोष व्रत 17 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा।
- प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त – शाम 05:27 मिनट से 8:07 मिनट तक।