दुनिया के रंग बदलते पहाड़: अद्भुत प्राकृतिक नजारे
रंग बदलने वाले पहाड़ों का रहस्य
रंग बदलने वाले पहाड़: कश्मीर, हिमाचल या स्विट्जरलैंड के पहाड़ों को आमतौर पर एक ही रंग में देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ पहाड़ ऐसे भी हैं जो समय-समय पर अपने रंग बदलते हैं? यह सुनकर आपको आश्चर्य होगा, लेकिन यह सच है। इन पहाड़ों का अद्भुत दृश्य देखकर आप अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे। कभी ये लाल, कभी सुनहरे और कभी बैंगनी रंग में नजर आते हैं।
इन पहाड़ों के रंग बदलने का कारण खनिजों की उपस्थिति, चट्टानों की संरचना, मौसम की स्थिति और प्रकाश का प्रभाव है। हर साल लाखों लोग इन अद्भुत स्थानों का दौरा करते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 5 अनोखे पहाड़ों के बारे में, जो अपने बदलते रंगों से लोगों को चकित कर देते हैं।
पेरू का विनिकुंका
पेरू का Vinicunca: पेरू में स्थित विनिकुंका पर्वत, जिसे रेनबो माउंटेन के नाम से जाना जाता है, पर लाल, पीला, हरा, बैंगनी और फ़िरोज़ी रंग की धारियां हैं। ये धारियां विभिन्न खनिजों के जमाव से बनी हैं। सूरज की रोशनी, मौसम और देखने की दिशा के अनुसार इन रंगों की चमक और गहराई बदलती रहती है।
चीन का झांगये डैनशिया पर्वत
चीन का Zhangye Danxia: यह पर्वत चीन के रेनबो माउंटेन्स के रूप में प्रसिद्ध है। यहां की चट्टानों में रंग-बिरंगे खनिजों और रेत की परतें हैं, जो इंद्रधनुष जैसा दृश्य प्रस्तुत करती हैं। दिन के विभिन्न समय पर इसका रंग और रूप बदलता रहता है। सूर्योदय के समय रंग हल्के होते हैं, जबकि दोपहर में ये अधिक चमकीले और सूर्यास्त के समय गहरे और आकर्षक नजर आते हैं।
अर्जेंटीना का सेरानिया डे हॉर्नोकाल
अर्जेंटीना का Serranía de Hornocal: यह पर्वत अपनी 14 रंगीन परतों के लिए प्रसिद्ध है। यहां लाल, नारंगी, हरा और पीला रंग की खूबसूरत शेड्स दिखाई देती हैं। सूरज की रोशनी के साथ इन रंगों की इंटेंसिटी बदलती रहती है, जो एक अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत करती है।
आइसलैंड का लैंडमानालौगर
आइसलैंड Landmannalaugar: यह पर्वत अपनी खूबसूरत रियोलाइट चट्टानों के लिए जाना जाता है। मौसम और देखने के नजरिए के अनुसार इन चट्टानों में गुलाबी, नारंगी, पीले, हरे और नीले रंग के विभिन्न शेड दिखाई देते हैं। यही विशेषता इसे दुनिया के सबसे रंगीन पर्वतीय क्षेत्रों में शामिल करती है।
अमेरिका के पेंटेड हिल्स
अमेरिका के Painted Hills: यह पर्वतीय क्षेत्र जॉन डे फॉसिल बेड्स के तीन प्रमुख क्षेत्रों में से एक है। यहां लाल, सुनहरे, काले और नारंगी रंग की धारियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के रंगों की चमक और गहराई नमी के स्तर और दिन की रोशनी के अनुसार बदलती रहती है, जिससे हर बार इसका दृश्य अलग नजर आता है।