×

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन सुरक्षा कारणों से बंद

दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से 23 जुलाई को 16 स्टेशनों को बंद करने का निर्णय लिया है। यह कदम जंतर-मंतर पर चल रहे एक प्रदर्शन के बीच उठाया गया है। हालांकि, कुछ स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जानें कौन से स्टेशन प्रभावित हुए हैं और क्या है डीएमआरसी का बयान।
 

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों का बंद होना

नई दिल्ली, 23 जुलाई: सुरक्षा कारणों से बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इनमें राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट शामिल हैं। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दी। यह निर्णय जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा आयोजित प्रदर्शन में भीड़ बढ़ने के चलते लिया गया है।


हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।