×

दिल्ली में भीषण आग से 9 लोगों की मौत, कई घायल

दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के एक इमारत में आग लगने से 9 लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्रारंभिक जांच में आग का कारण एसी का ब्लास्ट बताया जा रहा है। घटना के बाद फायरकर्मियों ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कई लोगों को सुरक्षित निकाला। हालांकि, हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जानें इस भयानक हादसे की पूरी जानकारी।
 

दिल्ली के विवेक विहार में आग का हादसा

नई दिल्ली। रविवार तड़के लगभग 3:47 बजे दिल्ली के विवेक विहार में एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन कूलिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि सर्च अभियान अभी चल रहा है।



फायर कर्मियों ने बताया कि उन्हें तड़के 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने तथा बिल्डिंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव दल ने धुएं के बीच से 12 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला। मरने वालों की संख्या 8 से बढ़कर 9 हो गई है और 4 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्रारंभिक जांच में आग का कारण एसी का ब्लास्ट बताया जा रहा है। आग किस मंजिल से शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग प्रक्रिया अभी भी चल रही है।


जानकारी के अनुसार, आग दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के कारण लगी, जो तीसरी मंजिल तक फैल गई। बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद था, जिससे उनकी आग से मौत हो गई। दूसरी मंजिल पर भी चार लोग मौजूद थे, जिनकी भी मौत हो गई।


पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, क्योंकि शव बहुत खराब हालत में मिले हैं। फायरकर्मियों का कहना है कि तीन शव बिस्तर पर ही पाए गए हैं।