दिल्ली में ठंड और कोहरे का कहर: आज का मौसम और एयर क्वालिटी रिपोर्ट
दिल्ली में बढ़ती ठंड और कोहरे का प्रभाव
दिल्ली में भीषण ठंड.Image Credit source: Media House
दिल्ली में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शीतलहर के चलते आज का मौसम और भी सर्द रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रात में ठंड और बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह और रात में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे दृश्यता में कमी आ सकती है।
सुबह के समय कोहरा गाड़ियों की गति को प्रभावित कर सकता है, इसलिए ड्राइव करते समय सावधानी बरतें। शुक्रवार सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा और धुंध देखने को मिला, जिससे दृश्यता में कमी आई। तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी खराब श्रेणी में बना रहा। सीपीसीबी के अनुसार, 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 14 केंद्रों पर हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।
आज और कल का एयर क्वालिटी इंडेक्स
दिल्ली का AQI शनिवार को भी खराब श्रेणी में रहने की संभावना है, और रविवार को यह गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है। एनसीआर में भी ठंड का प्रकोप जारी है। नोएडा में सुबह घने कोहरे की संभावना है, जबकि गाजियाबाद में भी स्थिति समान रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
आज का एयर क्वालिटी इंडेक्स – (AQI) जानने के लिए यहां क्लिक करें.
गुरुग्राम में भी ठंड बढ़ रही है। सुबह और शाम को ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। दिल्ली के निकट फरीदाबाद में भी ठंड और सर्द हवा के साथ कोहरे का प्रभाव रहेगा। रात में तापमान कम रहेगा, जबकि दिन में हल्की धूप देखने को मिलेगी।
शुक्रवार को कोहरे का प्रभाव
दिल्ली एयरपोर्ट पर 152 उड़ानें रद्द हुईं।
79 जाने और 73 आने वाली उड़ानें रद्द हुईं।
70 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।
रद्द उड़ानों की सूची
- 6E659 दिल्ली से पूर्णिया
- SG661 दिल्ली श्रीनगर
- IX1067 दिल्ली बागडोगरा
- AF6099 दिल्ली देहरादून
- 6E7483 दिल्ली धर्मशाला
- 6E6720 दिल्ली गुवाहटी
- 6E7442 दिल्ली बीकानेर
- IX1979 दिल्ली जोधपुर
- TK4679 दिल्ली अहमदाबाद
- 6E6327 दिल्ली देहरादून
- VS8262 दिल्ली गुवाहाटी
- 6E163 दिल्ली अहमदाबाद
- IX 1339 दिल्ली गोवा
- 6E576 दिल्ली रांची
- 6E6492 दिल्ली अइजवाल
- IX 1251 दिल्ली वाराणसी
- 6E 360 दरभंगा
- 6E6619 नागपुर
- SG664 मुंबई
- VS8422 हैदराबाद
- QF8845 गुवाहटी
- 6E7157 पंतनगर
- 6E6052 मुंबई
- IX1081 पुणे
- 6E175 बेंगलुरु
कोहरे का ट्रेन सेवाओं पर असर
- 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे 19 मिनट की देरी से चल रही है।
- 12555 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे 21 मिनट लेट है।
- 15658 ब्राह्मपुत्र एक्सप्रेस 4 घंटे 2 मिनट लेट है।
- 12393 सम्पूर्ण क्रांति 3 घंटे 26 मिनट लेट है।
- 15743 फरक्का एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से चल रही है।
- 14117 कालिंदी एक्सप्रेस करीब 6 घंटे लेट है।
- 12225 कैफियत एक्सप्रेस 5 घंटे 21 मिनट लेट है।
- 22823 न्यू दिल्ली तेजस राजधानी 5 घंटे 2 मिनट लेट है।
- 15705 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 5:30 घंटा लेट है।