दिल्ली की ट्रेन में लड़कियों का डांस वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर छाया डांस का वीडियो
आज के डिजिटल युग में हर कोई प्रसिद्धि की चाह रखता है। खासकर युवा वर्ग, जो अधिक लाइक्स और व्यूज पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। हाल के महीनों में मेट्रो और ट्रेन में कुछ अनोखे वीडियो सामने आए हैं। लड़के और लड़कियां इन स्थानों पर डांस की रील्स बनाकर मस्ती कर रहे हैं। कभी-कभी तो ये हर सीमा को पार कर देते हैं। हाल ही में, एक लड़की बिकीनी पहनकर दिल्ली मेट्रो में घुसी थी। अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें कई लड़कियां ट्रेन के अंदर अपने अदाओं से सबको चौंका रही हैं।
ट्रेन में लड़कियों ने किया मादक डांस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कियां ट्रेन में डांस कर रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लड़कियां अपर बर्थ पर सेक्सी अदाएं दिखा रही हैं, जबकि कुछ ट्रेन के बीच में खड़ी होकर डांस कर रही हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस बात से हैरान हैं कि लड़कियां बिना किसी शर्म के सार्वजनिक स्थान पर ऐसे वीडियो कैसे बना लेती हैं।
लोगों के मजेदार रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर @vaidehihihaha नाम के यूजर ने साझा किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "भाई, मेरे से ट्रेन में लोगों के सामने खाना भी नहीं खाया जाता।" इसके बाद वीडियो में लड़कियां बिना किसी झिझक के डांस कर रही हैं। एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है, "ऐसा कॉन्फिडेंस कहां मिलेगा?"
वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए। किसी ने कहा, "मैं आज से रेलवे की तैयारी शुरू करता हूं। मुझे टीटीई बनना है।" एक और यूजर ने लिखा, "आज से फ्लाइट में सफर करना बंद। मैं भी ट्रेन से सफर करूंगा।" वहीं, एक अन्य कमेंट में कहा गया, "रेलवे को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। पब्लिक में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए।"
वीडियो देखें
यहां देखें वीडियो