दिलचस्प सवाल और उनके जवाब: सामान्य ज्ञान की परीक्षा
सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर
सवाल – मछलियाँ किस तरीके से सांस लेती हैं?
जवाब – गिल्स के माध्यम से।
सवाल – नेत्रदान में दानकर्ता की आँख का कौन सा हिस्सा उपयोग में लाया जाता है?
जवाब – कॉर्निया।
सवाल – भारत का कुल क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
जवाब – 2.42%।
सवाल – दूरी की सबसे बड़ी माप क्या होती है?
जवाब – प्रकाश वर्ष।
सवाल – सिगरेट को हिंदी में क्या कहा जाता है?
जवाब – धूम्रपान डण्डिका।
सवाल – दन्तिवाड़ा बांध भारत के किस राज्य में स्थित है?
जवाब – गुजरात।
सवाल – चमेरा बांध किस नदी पर बना है?
जवाब – रावी नदी।
सवाल – भारत की सबसे लंबी स्थलीय सीमा किस देश के साथ है?
जवाब – बांग्लादेश।
सवाल – विश्व में लिग्नाइट कोयला का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
जवाब – जर्मनी।
सवाल – भारत में सबसे अधिक क्षेत्र में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है?
जवाब – जलोढ़ मिट्टी।