दर्द से राहत के लिए घर पर बनाएं यह आयुर्वेदिक तेल
दर्द निवारक तेल बनाने की विधि
दर्द से राहत के लिए घरेलू तेल: जोड़ों, कमर, गठिया, घुटनों और सर्वाइकल दर्द को कम करने के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रोबिन शर्मा ने एक विशेष तेल बनाने की विधि साझा की है।
डॉ. शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस नुस्खे को साझा करते हुए बताया कि आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। यह तेल दर्द को खींचने में मदद करता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के अनुसार, कमर दर्द, गठिया, साइटिका या सर्वाइकल दर्द से राहत पाने के लिए इस घरेलू तेल से मालिश की जा सकती है।
कैसे बनाएं दर्द कम करने वाला तेल
इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में 100 ग्राम सरसों का तेल लें। फिर इसमें 2 साबुत लहसुन, 10 ग्राम अजवाइन और 5 ग्राम जावित्री डालें। इन सामग्रियों को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि तेल का रंग काला न हो जाए। जब तेल अच्छे से पक जाए, तो इसे छानकर एक शीशी में भर लें। इस तेल से घुटनों या कमर की मालिश की जा सकती है। शरीर के जिस हिस्से में दर्द हो, वहां इस तेल से मालिश करने पर राहत मिलेगी।
तेल की मालिश के लिए इसे हल्का गर्म किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा गर्म न करें, क्योंकि इससे त्वचा जल सकती है।
सही आहार का ध्यान रखें
- अपनी डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ शामिल करें, जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
- हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, सी और के जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो दर्द को कम करते हैं।
- बेरीज और चेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
- सूखे मेवे और बीज जैसे अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीजों का सेवन करें, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड्स प्रदान करते हैं।
- फल और सब्जियों का सेवन करें, जो विटामिन सी और हेल्दी एंजाइम्स प्रदान करते हैं और सूजन को कम करते हैं।