दर्द से राहत के लिए घर पर बनाएं आयुर्वेदिक तेल
दर्द से राहत के लिए घरेलू तेल
जोड़ों, कमर, गठिया, घुटनों और सर्वाइकल दर्द को कम करने के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रोबिन शर्मा ने एक विशेष तेल बनाने की विधि साझा की है।
डॉ. शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस नुस्खे को साझा करते हुए बताया कि यह तेल घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। यह तेल दर्द को खींचने में मदद करता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के अनुसार, कमर दर्द, गठिया, साइटिका या सर्वाइकल दर्द से राहत पाने के लिए इस होममेड तेल से मालिश की जा सकती है।
दर्द कम करने वाला तेल कैसे बनाएं
इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम सरसों का तेल लें। फिर इसमें 2 साबुत लहसुन, 10 ग्राम अजवाइन और 5 ग्राम जावित्री डालें। इन सभी सामग्रियों को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि तेल काला न हो जाए। जब तेल अच्छे से पक जाए, तो इसे छानकर एक शीशी में भरकर रख लें। इस तेल से घुटनों या कमर की मालिश की जा सकती है। शरीर के जिस हिस्से में दर्द हो, वहां इस तेल से मालिश करने पर राहत मिलेगी।
तेल की मालिश के लिए इसे हल्का गर्म किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा गर्म न करें, क्योंकि इससे त्वचा जल सकती है।
सही डाइट का ध्यान रखें
- अपनी डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ शामिल करें, जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
- हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, सी और के जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दर्द को कम करते हैं।
- बेरीज और चेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
- सूखे मेवे और बीजों का सेवन करें, जैसे अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीज, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड्स प्रदान करते हैं।
- फल और सब्जियां खाएं, जो विटामिन सी और हेल्दी एंजाइम्स प्रदान करते हैं और सूजन को कम करते हैं।