×

डीएनए टेस्ट ने खोला कपल का बड़ा राज, पति-पत्नी निकले सगे भाई-बहन!

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में एक कपल ने मजाक में डीएनए टेस्ट करवाया, लेकिन नतीजों ने उनके रिश्ते को हिला कर रख दिया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पति-पत्नी वास्तव में सगे भाई-बहन हैं, क्योंकि दोनों एक ही स्पर्म डोनर के बच्चे हैं। इस चौंकाने वाली कहानी को महिला ने Reddit पर साझा किया, जिससे यह वायरल हो गया। जानें इस अजीबोगरीब घटना के बारे में और क्या प्रतिक्रियाएं आईं।
 

एक मजेदार डीएनए टेस्ट का चौंकाने वाला परिणाम

सांकेतिक तस्वीरImage Credit source: Witthaya Prasongsin/Moment/Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में रहने वाले एक दंपति ने मजाक में डीएनए टेस्ट करवाया, लेकिन परिणाम ने उनके जीवन को हिला कर रख दिया। यह कहानी एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर साझा की है। महिला को बचपन से पता था कि वह एक स्पर्म डोनर के जरिए पैदा हुई थी। उसने अपने पति के साथ मिलकर AncestryDNA टेस्ट करवाने का निर्णय लिया, यह सोचकर कि शायद उन्हें अपने दूर के रिश्तेदार मिल जाएं।

जब टेस्ट के परिणाम आए, तो महिला हैरान रह गई। रिपोर्ट में यह बताया गया कि उसका डीएनए उसके पति से मेल खा रहा था, और 99% मैच के साथ यह चौंकाने वाला सच सामने आया कि उसका पति वास्तव में उसका ‘हाफ-सिबलिंग’ यानी सौतेला भाई था।

ससुर जी का राज़ खुला

शुरुआत में दंपति ने सोचा कि यह कोई तकनीकी गलती है, लेकिन जब उन्होंने दोबारा जांच करवाई, तो सच्चाई सामने आई। दरअसल, महिला के ससुर एक स्पर्म डोनर थे, और उन्होंने यह बात अपने परिवार से छिपा रखी थी।

एक बड़ा रहस्य उजागर

इस डीएनए टेस्ट ने स्पष्ट कर दिया कि दंपति के जैविक पिता एक ही व्यक्ति थे, यानी वे दोनों एक ही डोनर के बच्चे थे। शादीशुदा और दो बच्चों के माता-पिता के लिए यह खबर किसी भूकंप से कम नहीं थी। महिला ने Reddit पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं। एक सच ने हमारी खुशहाल जिंदगी में भूचाल ला दिया है।" इस पोस्ट ने तेजी से वायरल हो गया, और नेटिजन्स ने इस पर कई प्रतिक्रियाएं दी हैं। ये भी देखें: Viral Video: जहां खौलता पानी भी तुरंत बन जाता है बर्फ, वहां ऐसे नहाते हैं लोग; देखिए वीडियो

Pic Source: Reddit