ट्रेन में लड़कियों का डांस वीडियो बना चर्चा का विषय
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस वीडियो
आजकल सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने की चाहत हर किसी में देखी जा रही है, खासकर युवाओं में। वे अधिक लाइक्स और व्यूज के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हाल के महीनों में मेट्रो और ट्रेन से जुड़े कई अनोखे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लड़के और लड़कियां डांस की रील्स बनाते हुए नजर आ रहे हैं। कभी-कभी तो ये वीडियो बेहद चौंकाने वाले होते हैं। हाल ही में एक लड़की बिकीनी पहनकर दिल्ली मेट्रो में घुसी थी, और अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें कई लड़कियां ट्रेन के अंदर अपने अदाओं का प्रदर्शन कर रही हैं।
ट्रेन में लड़कियों ने किया मादक डांस
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कियां ट्रेन में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़कियां अपर बर्थ पर सेक्सी अदाएं दिखा रही हैं, जबकि कुछ ट्रेन के बीच में खड़ी होकर डांस कर रही हैं। यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है कि लड़कियां बिना किसी शर्म के सार्वजनिक स्थान पर ऐसा कर रही हैं।
लोगों के मजेदार रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर @vaidehihihaha नामक यूजर ने साझा किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "भाई, मेरे से ट्रेन में लोगों के सामने खाना भी नहीं खाया जाता।" इसके बाद वीडियो में लड़कियां बिना किसी झिझक के डांस कर रही हैं। एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है, "ऐसा कॉन्फिडेंस कहां मिलेगा?"
वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए। किसी ने कहा, "मैं आज से रेलवे की तैयारी शुरू करता हूं, मुझे टीटीई बनना है।" एक और यूजर ने लिखा, "आज से फ्लाइट में सफर करना बंद, मैं भी ट्रेन से सफर करूंगा।" वहीं, एक अन्य ने कहा, "रेलवे को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। पब्लिक में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए।"
यहां देखें वीडियो
यहां देखें लोगों के मजेदार रिएक्शन