झारखंड में 17 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना
पाकुड़ जिले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला
झारखंड के पाकुड़ जिले में एक 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके नाबालिग प्रेमी और उसके तीन साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। यह जानकारी शनिवार को पुलिस के एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने बताया कि सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं। यह घटना बृहस्पतिवार की रात महेशपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।
महेशपुर पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और उसका प्रेमी एक मेले से लौटते समय बृहस्पतिवार रात को एक खेत में नाश्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा, "लड़की ने आरोप लगाया कि थोड़ी देर बाद, उसके प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों को बुलाया और उन सभी ने बारी-बारी से खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया।" पुलिस ने इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी है और जांच शुरू कर दी है।