जेईई-मेन 2026 में एलन जयपुर के छात्रों ने किया कमाल, श्रेष्ठ जसोरिया बने टॉपर
एलन जयपुर के छात्रों की शानदार सफलता
जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी जेईई-मेन 2026 के परिणामों में एलन जयपुर के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एलन के जोनल हेड और वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन ने बताया कि इस बार के परिणामों में एलन जयपुर के छात्रों ने शहर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से, श्रेष्ठ जसोरिया ने ऑल इंडिया रैंक-30 प्राप्त कर जयपुर में टॉप किया है और वह एसटी कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर भी टॉपर बने हैं।
जयपुर शहर के सभी पांच टॉपर्स एलन जयपुर से हैं। इनमें प्रखर शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 38, रूचित अग्रवाल ने 48, लक्षित सिंसिनवार ने 73 और भव्य गर्ग ने 81 रैंक हासिल की है। इसके अलावा, 27 छात्र टॉप-2000 में शामिल हुए हैं, जिसमें टॉप-50 में 3, टॉप-100 में 5, टॉप-200 में 7, टॉप-500 में 9 और टॉप-1000 में 19 छात्र शामिल हैं। अरुण जैन ने कहा कि एलन जयपुर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और बेहतरीन फैकल्टी के माध्यम से हर परीक्षा में बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्रेष्ठ जसोरिया (30), जयपुर सिटी टॉपर, प्रखर शर्मा (38), जयपुर सेकंड सिटी टॉपर, रूचित अग्रवाल (48), जयपुर थर्ड सिटी टॉपर, लक्षित सिंसिनवार (73), जयपुर फोर्थ सिटी टॉपर, भव्य गर्ग (81), जयपुर फिफ्थ सिटी टॉपर। इसके साथ ही, एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि नेशनल रिजल्ट्स में एलन के छात्र कबीर चिल्लर ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है।
टॉप-10 में चार स्थानों पर एलन के छात्र रहे हैं, जिनमें अर्नव गौतम (रैंक-5), शुभम कुमार (रैंक-6) और ऋषि प्रेमनाथ (रैंक-8) शामिल हैं। टॉप-20 में 9 और टॉप-100 में 41 छात्र एलन क्लासरूम से हैं। रिजल्ट्स की पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए एलन ने अपने परिणामों को देश की प्रमुख ऑडिट फर्म ईवाई इंडिया से मान्यता प्राप्त करवाई है।
इस प्रकार है रैंक-
श्रेष्ठ जसोरिया (30), प्रखर शर्मा (38), रूचित अग्रवाल (48), लक्षित सिंसिनवार (73), भव्य गर्ग (81), दक्ष सेहरा (157), कोविड सिंघल (167), चयनिका मंडल (284), मोहित मालीवाल (397), दक्ष खंडेलवाल (578), आर्यन सक्सेना (600), प्रियम भट्टाचार्य (696), अवनीश अग्रवाल (771), हर्षित खंडेलवाल (796), जाह्नवी सिंघल (834), नेहल जैन (842), कृष जांगिड़ (850), विवान सिंह (852), चिराग सिसोदिया (973), दिव्या रणवका (1062), अक्षत अग्रवाल (1105), क्षितिज खंडेलवाल (1126), ध्रुव शर्मा (1177), दर्शील गुप्ता (1321), इशित यादव (1350), आदित्य गर्ग (1438), शशांक गुप्ता (1999)