जून 2026 में ग्रहों का महत्वपूर्ण गोचर: जानें तिथियाँ और समय
जून 2026 का ग्रह गोचर
जून 2026 का गोचर विवरण: ज्योतिष के अनुसार, जून का महीना ग्रहों के गोचर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस महीने कई प्रमुख ग्रह अपनी राशियों में परिवर्तन करेंगे। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे, जो एक दुर्लभ घटना मानी जाती है। इस महीने सूर्य, बुध, मंगल, गुरु और शुक्र जैसे पांच प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, साथ ही कई ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा। आइए जानते हैं जून 2026 के मुख्य ग्रह गोचरों की तिथियाँ और समय।
जून 2026 ग्रह गोचर कैलेंडर
- गुरु गोचर- 2 जून 2026
- शुक्र गोचर- 8 जून 2026
- सूर्य गोचर- 15 जून 2026
- मंगल गोचर- 21 जून 2026
- बुध गोचर- 22 जून 2026
गुरु गोचर 2026
2 जून 2026 को सुबह 02:25 बजे गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे। इस गोचर से शुभ हंस राजयोग का निर्माण होगा, जो ज्ञान, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है।
शुक्र गोचर 2026
8 जून 2026 को शाम 5:47 बजे शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र सुख-वैभव और ऐश्वर्य का कारक है। कर्क राशि में पहले से गुरु मौजूद हैं, जिससे शुक्र की युति बनेगी। यह गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेगा, जो आर्थिक समृद्धि के द्वार खोलेगा।
सूर्य गोचर
ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून 2026 को दोपहर 12:58 बजे मिथुन राशि में गोचर करेंगे। यदि किसी की कुंडली में सूर्य मजबूत हो, तो उसे समाज में मान-सम्मान और सरकारी नौकरी प्राप्त होती है।
मंगल गोचर
21 जून 2026 को मंगल देव अपनी स्वराशि मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल 12:07 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
बुध गोचर
22 जून 2026 को दोपहर 3:41 बजे बुध मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।
जून 2026 में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन
बुध नक्षत्र गोचर- 2 जून को सुबह 6:14 बजे बुध आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
सूर्य मृगशिरा नक्षत्र गोचर- 8 जून 2026 को दोपहर 1:39 बजे सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
सूर्य आर्द्रा नक्षत्र गोचर- 22 जून 2026 को दोपहर 12:31 बजे सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
मंगल नक्षत्र गोचर- 16 जून 2026 को सुबह 9:40 बजे मंगल कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
गुरु नक्षत्र गोचर- 18 जून 2026 को रात 9:32 बजे गुरु पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे।
शुक्र पुष्य नक्षत्र गोचर- 11 जून 2026 को दोपहर 2:11 बजे शुक्र पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
शुक्र अश्लेषा नक्षत्र गोचर- 23 जून 2026 को मध्यरात्रि 2:12 बजे शुक्र अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
राहु नक्षत्र गोचर- 30 जून 2026 को रात 11:07 बजे राहु धनिष्ठा में गोचर करेंगे।