जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को अनप्रोफेशनल कहने पर दी सफाई
जितेश शर्मा का बयान
वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन हाल ही में वह बच्चों के साथ मस्ती करते हुए भी सुर्खियों में आए। इस बीच, आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने एक पॉडकास्ट में वैभव को गैरपेशेवर कहा, जिस पर अब चर्चा तेज हो गई है।
आरसीबी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पॉडकास्ट वीडियो साझा किया है, जिसमें जितेश शर्मा को Mr. Nags के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान, नैग्स ने उनसे वैभव को अनप्रोफेशनल कहने के बारे में सवाल किया। जितेश ने इस पर कई बातें साझा कीं और बताया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि वह वैभव को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं।
जितेश शर्मा की सफाई
जितेश ने कहा, "क्योंकि है वो, वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, बहुत क्लोज है वो, मैं उसे कुछ भी कह सकता हूं। एबी सर का सवाल था कि, आपको ऐसा कौन सा भारतीय युवा क्रिकेटर लगता है जो बहुत बड़ा स्टार बन सकता है। मेरा सीधा जवाब था वैभव सूर्यवंशी। मैंने कहा उसकी तकनीक और मेहनत इतनी है कि वह तीनों फॉर्मेट खेल सकता है।"
इसके बाद एबी ने कहा कि वह काफी प्रोफेशनल लगता है। जितेश ने बताया कि उन्होंने कहा, "नहीं, वह प्रोफेशनल नहीं है। वह सिर्फ 15 साल का बच्चा है जिसे आईसक्रीम पसंद है। वह मेरे कमरे में आकर आईसक्रीम खाता है और मेरे साथ टीवी देखता है।"
बच्चे को बच्चे की तरह रहने दें
जितेश ने वैभव के चारों ओर के माहौल पर चिंता जताते हुए कहा, "उसके आस-पास बहुत प्रोफेशनलिज्म हो गया है, लेकिन वह सिर्फ 15 साल का बच्चा है।" नैग्स ने कहा कि बच्चे को बच्चे की तरह रहने दें। जितेश ने सहमति जताते हुए कहा, "हां, वह मेरे साथ आता है तो बच्चे की तरह रहता है, खुश रहता है।"
CSK का युवा सितारा
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सीजन में दूसरी बार हराया है। पहले मुकाबले में 103 रन से जीत के बाद, सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से हराया। इस मैच में कार्तिक शर्मा ने नाबाद 54 रन बनाए और अपने सेलिब्रेशन से सुर्खियां बटोरीं।