जलवायु परिवर्तन का नींद पर प्रभाव: शोध में चौंकाने वाले तथ्य
जलवायु परिवर्तन और नींद की गुणवत्ता
बढ़ते तापमान और मौसम में हो रहे बदलाव इंसानों की दिनचर्या पर गहरा असर डाल सकते हैं, विशेषकर नींद पर। एक अध्ययन के अनुसार, 2099 तक जलवायु परिवर्तन के कारण हर व्यक्ति की नींद में सालाना 33.28 घंटे की कमी आ सकती है।
हाल ही में प्रकाशित एक शोध में यह बात सामने आई है कि बढ़ते तापमान के कारण नींद में 10.50 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है। इस अध्ययन में चीन के 214,445 लोगों के नींद के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।
शोधकर्ताओं ने पाया कि यदि तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ता है, तो नींद में 20.1 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे सोने की कुल अवधि में 9.61 मिनट की कमी हो जाएगी। यह प्रभाव विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और मोटापे से ग्रस्त व्यक्तियों पर अधिक देखा जाएगा।
अमेरिका, चीन और ब्रिटेन की सामान्य आबादी में नींद की गुणवत्ता में गिरावट देखी गई है, जिसमें हर तीन में से एक व्यक्ति नींद की कमी से प्रभावित पाया गया है। गर्म और नम दिनों में नींद की कमी होती है, जबकि ठंडे और बारिश वाले दिनों में नींद बेहतर होती है।
10 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने पर नींद की अवधि में 20.1 प्रतिशत कमी आएगी। गहरी नींद में 2.82 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा, अधिक तापमान से नींद में देरी होती है और लोग जल्दी जागते हैं।