जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह: जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण और 54 कार्मिकों को किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस का उत्सव
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जयपुर में धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को संभागीय आयुक्त श्री वी. श्रवण कुमार ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया और सलामी गार्ड का निरीक्षण किया।
इसके अलावा, जयपुर जिला कलक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर संदेश नायक ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस की सलामी टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिला कलक्टर ने समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
सम्मानित व्यक्तियों में रामफूल जाट, रविन्द्र कुमार, जितेन्द्र कसाना, हितेश कुमार महरिया, सरोज मीना, अजेन्द्र सिंह खंगारोत, बंटी गुप्ता, राजेश कुमार पारीक, चेतन अग्रवाल, कैलाश चन्द पालीवाल, चक्रपाल सिंह, जितेन्द्र कुमार पटेल, रेणुका बिनवानी, अमित कुमार, केशव कौशिक, रामपाल, मनीष सोंगरवाल, संदीप कुमार शर्मा, महेन्द्र कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, सचिन शर्मा, अर्जुन लाल शर्मा, अनीता गुप्ता, कविता चंचलानी, मनोज कुमार यादव, विनय दुआ, दिनेश खण्डेलवाल, राजेन्द्र खोलिया, देवेन्द्र बसवाल, विरेन्द्र जांगिड़, गोविन्द शरण शर्मा, दिनेश कुमार मीणा, सुभाष पारीक, धर्मेन्द्र गोयल, नीरज उडेनिया, चन्द्रप्रकाश मीणा, अस्मिता बोहरा, प्रेम देवी, सोहनलाल सैनी, शालिनी चौधरी, आशीष कुमार मीणा, कालूराम मीणा, बीरबल गुर्जर, आस्था चंदेलिया, शौर्य यादव, छगनलाल यादव, अजय शर्मा, गोविन्द कुमार शर्मा, विनिता कुमावत, चन्द्रप्रकाश शर्मा, राजेश कुमार, जितेन्द्र सैनी एवं बाबूलाल गुर्जर, मनीराम शामिल हैं।
जिला कलक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त दीप्ति कछवाहा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) युगान्तर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय देवयानी, उपखण्ड अधिकारी जयपुर खुशबू शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।