जयपुर में मेट्रो द्वितीय फेज़ का वर्चुअल शिलान्यास, वसुंधरा राजे ने युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र
जयपुर में मेट्रो द्वितीय फेज़ का शिलान्यास
जयपुर में, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एसएमएस स्टेडियम के इंडोर हॉल में जयपुर मेट्रो के द्वितीय चरण के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के लिए एक विशेष दिन बना दिया। जब भी राजस्थान ने कोई महत्वाकांक्षा रखी, मोदी जी ने उसे पूरा किया।
राजे ने बताया कि मोदी जी ने 16 जनवरी, 2018 को रिफाइनरी की आधारशिला रखी और इसका उद्घाटन भी किया। उनके नेतृत्व में 3 जून, 2015 को जयपुर की पहली मेट्रो सेवा शुरू हुई।
उन्होंने मेट्रो के दूसरे चरण की नींव रखकर 'विकसित भारत-विकसित राजस्थान' की दृष्टि को आगे बढ़ाया, जिससे मोदी जी के 'न्यू इंडिया' मिशन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को भी बधाई दी।
प्रधानमंत्री का वसुंधरा का नाम लेते ही तालियों की गूंज
पूरा पांडाल गूंज उठा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के दौरान वसुंधरा राजे का नाम लिया, तो तालियों की गूंज से पूरा पांडाल गूंज उठा। जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भी जोरदार तालियाँ बजीं।
मोदी ने कहा कि राजस्थान के लोगों को यह चिंता थी कि गुजरात राजस्थान को पानी देगा या नहीं। लेकिन हमें गर्व है कि राजस्थान और गुजरात दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी। उस समय मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था और वसुंधरा जी राजस्थान की मुख्यमंत्री थीं। हमने बिना किसी संघर्ष या विवाद के नर्मदा का पानी साझा किया।
इस अवसर पर, राजे का स्वागत यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद मंजू शर्मा, विधायक काली चरण सराफ, गोपाल शर्मा, मेट्रो के चेयरमैन वैभव गालरिया और जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने किया।