जयपुर में नगरीय विकास कर बकाया पर 21 सम्पत्तियों की कुर्की
नगरीय विकास कर की कुर्की कार्रवाई
जयपुर, 24 मार्च। नगर निगम के आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर, उपायुक्त सिविल लाइन जोन, श्री देवानंद शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को नगरीय विकास कर के बकाया होने के कारण 21 सम्पत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। इस दौरान 12 सम्पत्तिधारकों ने मौके पर ही 32 लाख 68 हजार 488 रुपये की नगरीय विकास कर की राशि जमा करवाई, जबकि 9 सम्पत्तियों को कुर्क किया गया।
इस कार्रवाई में राजस्व अधिकारी सिविल लाइन जोन, श्री प्रशांत लखन और सहायक राजस्व निरीक्षक श्री सत्य नारायण भी शामिल थे।
उपायुक्त श्री देवानंद शर्मा ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई से पहले 12 सम्पत्तिधारकों ने मौके पर ही राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में ब्याज/पैनल्टी पर दी गई छूट का लाभ उठाते हुए अपनी सम्पत्ति के बकाया नगरीय विकास कर की राशि 32 लाख 68 हजार 488 रुपये निगम कोष में जमा करवाई।
कुर्क की गई सम्पत्तियों में गोपीचंद, श्री बद्रीनारायण, श्री चिरंजी लाल, श्री साहिल चैधरी, श्री सुरेश उपाध्याय, गोपाल लाल, सूरज मल चंदा राम चैधरी, सीताराम सैनी और फाइन जेम्स शामिल हैं।