जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन
महिला दिवस समारोह का आयोजन
जयपुर में रविवार को डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, झालाना डूंगरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि कान्ता सिंह थीं, जबकि कार्यक्रम में ललिता वाल्मीकि, उपाध्यक्ष पूजा वर्मा, पूर्व अध्यक्ष कश्मीरा सिंह, संगठन सचिव प्रीति मौर्या, और समाजसेविका अजय डागर जैसे कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
कश्मीरा सिंह ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने और लड़कियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व आईजी जय नारायण शेर ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की सलाह दी।
कान्ता सिंह ने अपने भाषण में महिलाओं को बाबा साहेब के संविधान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने महिला शिक्षा को उन्नति का मूल मंत्र बताया। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें सुमन मेहरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजेताओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। अंत में, रामनिवास दहिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की झलकियाँ