×

जयपुर के समाजसेवी जिनेश कुमार जैन को मिलेगा Parliamentary Award 2025

जयपुर के समाजसेवी जिनेश कुमार जैन को 22 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में Parliamentary Award 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार शिक्षा, मानव सेवा और खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। समारोह में उन्हें Golden Voice of Delhi Award 2025 भी प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान से न केवल श्री जैन का मान बढ़ेगा, बल्कि यह समूचे राजस्थान के लिए गर्व की बात होगी।
 

समाजसेवी जिनेश कुमार जैन को मिलेगा प्रतिष्ठित पुरस्कार

नई दिल्ली, 8 दिसंबर 2025


राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी श्री जिनेश कुमार जैन को 22 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में Parliamentary Award 2025 से सम्मानित किया जाएगा।


यह राष्ट्रीय सम्मान समारोह अंतरराष्ट्रीय वेलफेयर ह्यूमन राइट फाउंडेशन और एप्सिलॉन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। श्री जैन को शिक्षा, मानव सेवा, खेल (विशेषकर शतरंज) के विकास, जनकल्याणकारी कार्यों और निःस्वार्थ समाजसेवा के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।


इस अवसर पर उन्हें Golden Voice of Delhi Award 2025 भी प्रदान किया जाएगा। समारोह दिल्ली के एक प्रमुख सभागार में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से चुनिंदा समाजसेवी, शिक्षाविद्, कलाकार, सांस्कृतिक हस्तियां और मानवाधिकार कार्यकर्ता सम्मानित होंगे।


आयोजन के मुख्य संयोजक डॉ. कबीर टाइगर ने कहा,


“यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को समर्पित है जो बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्र और समाज के हित में कार्यरत हैं। श्री जिनेश कुमार जैन जी लंबे समय से शिक्षा, खेल और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। उनका यह सम्मान पूरे राजस्थान के लिए गर्व की बात है।”


श्री जिनेश कुमार जैन पहले से ही राजस्थान में कई राज्य स्तरीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। अब राष्ट्रीय स्तर पर यह पुरस्कार जयपुर और समूचे राजस्थान का मान बढ़ाएगा।


राजस्थान के सामाजिक और खेल जगत ने श्री जैन को बधाई दी है और इसे प्रदेश की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बताया है।