×

जनवरी 2026 में मनाए जाने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार

जनवरी 2026 में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे, जैसे मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी। इस लेख में जानें इन त्योहारों का महत्व और कब मनाए जाएंगे। नए साल की शुरुआत के साथ, ये धार्मिक अवसर आस्था और परंपरा को और भी गहरा बनाते हैं।
 

जनवरी 2026 व्रत त्योहार

जनवरी 2026 व्रत त्योहारImage Credit source: Freepik

January 2026 Festival Hindu Calendar: नए साल का आगमन नजदीक है, और 2026 का यह वर्ष धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनवरी का महीना व्रत-त्योहारों और ग्रहों की गतिविधियों के लिए विशेष है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, जनवरी साल का पहला महीना है, जबकि हिंदी पंचांग में यह पौष मास के अंत और माघ माह की शुरुआत का समय है।

हर साल जनवरी में मकर संक्रांति, लोहड़ी, और सकट चौथ जैसे प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जो आस्था और परंपरा से गहराई से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं कि जनवरी 2026 में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे?

मकर संक्रांति

2026 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। यह त्योहार तब आता है जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिन गंगा स्नान और दान की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। कई स्थानों पर पतंग उड़ाने और खिचड़ी खाने की परंपरा भी है, जिसे खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है।

मौनी अमावस्या

साल में 12 अमावस्या होती हैं, जिनमें मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी पाप समाप्त हो जाते हैं। मौनी अमावस्या का व्रत मौन रहकर किया जाता है। 2026 में यह पर्व 18 जनवरी को मनाया जाएगा।

बसंत पंचमी

बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक पावन पर्व है, जिसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से छात्रों को अच्छे परिणाम मिलते हैं। 2026 में बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जाएगी।

जनवरी 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट

  • 1 जनवरी 2026- प्रदोष व्रत
  • 3 जनवरी 2026- पौष पूर्णिमा
  • 6 जनवरी 2026- सकट चौथ
  • 14 जनवरी 2026- मकर संक्रांति, पोंगल
  • 14 जनवरी 2026- षटतिला एकादशी
  • 16 जनवरी- प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
  • 18 जनवरी 2026- मौनी अमावस्या
  • 23 जनवरी 2026- बसंत पंचमी
  • 25 जनवरी 2026- रथ सप्तमी
  • 26 जनवरी 2026- भीष्म अष्टमी
  • 29 जनवरी 2026- जया एकादशी
  • 30 जनवरी 2026- प्रदोष व्रत

ये भी पढ़ें: Tulsi Puja Niyam: तुलसी पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, वरना घर के लोग हो जाएंगे कंगाल!