चूहों को भगाने के प्रभावी घरेलू उपाय
चूहों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
घरेलू उपाय: घर में एक छोटा चूहा भी आ जाए तो वह खाने की चीजों को बर्बाद कर सकता है। चूहे न केवल रसोई में गंदगी फैलाते हैं, बल्कि कपड़ों और किताबों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इससे घर में परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में लोग चूहों को मारने के बजाय उन्हें घर से दूर भगाने के उपाय खोजते हैं। कई लोग चूहों को पकड़ने के लिए पिंजरे का उपयोग करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये पिंजरे बेकार हो जाते हैं। यहां कुछ उपाय दिए जा रहे हैं जिनसे आप चूहों को बिना मारे ही दूर कर सकते हैं।
विनेगर का उपयोग करें
सफेद सिरके में रूई भिगोकर उन स्थानों पर रखें जहां चूहों की गतिविधि अधिक होती है। इसे घर के प्रवेश द्वार और चूहों के बिल के पास भी रखा जा सकता है। विनेगर की गंध चूहों को दूर रखती है।
सुगंधित पौधे लगाएं
घर में ऐसे पौधे लगाना फायदेमंद हो सकता है जिनकी गंध चूहों को पसंद नहीं आती। पुदीना, लैवेंडर और सिट्रोनेला जैसे पौधे चूहों को दूर रखने में मददगार होते हैं।
फिटकरी का प्रयोग
फिटकरी चूहों को दूर रखने में प्रभावी होती है। आप फिटकरी का पाउडर चूहों के ठिकानों पर छिड़क सकते हैं, जिससे वे भाग जाएंगे।
प्याज का रस
घर के कोनों में प्याज के रस का स्प्रे करने से भी चूहे भाग सकते हैं। प्याज का रस पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें और इसे चूहों पर छिड़कें।
कपूर का उपयोग
कपूर की गंध चूहों को पसंद नहीं आती। कपूर को चूहों के ठिकानों पर छिड़कने से वे दूर भाग सकते हैं।
बेसन और तंबाकू का मिश्रण
तंबाकू को बेसन या आटे में मिलाकर गोलियां बनाएं। इन गोलियों को चूहों के ठिकानों पर रखें। यदि चूहे इन्हें खा लेते हैं, तो उनकी तबीयत बिगड़ जाएगी। यह एक प्रभावी उपाय है चूहों को बिना मारने के।