चूहों को बिना मारे घर से भगाने के प्रभावी घरेलू उपाय
चूहों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
घरेलू उपाय: घर में एक छोटा चूहा भी आ जाए तो वह खाने की चीजों को बर्बाद कर देता है। चूहे न केवल रसोई में गंदगी फैलाते हैं, बल्कि कपड़ों और किताबों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। उनकी आवाजें भी परेशानी का कारण बनती हैं। ऐसे में लोग चूहों को मारने के बजाय उन्हें घर से दूर भगाने के उपाय खोजते हैं। कई लोग चूहों को पकड़ने के लिए पिंजरे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी ये पिंजरे बेकार हो जाते हैं। यहां कुछ उपाय दिए जा रहे हैं जिनसे आप चूहों को बिना मारे घर से भगा सकते हैं।
विनेगर का उपयोग करें
सफेद सिरके में रूई भिगोकर उन स्थानों पर रखें जहां चूहों का आना-जाना अधिक होता है। इसे घर के प्रवेश द्वार और चूहों के बिल के पास भी रखा जा सकता है। विनेगर की गंध चूहों को दूर रखती है।
सुगंधित पौधे लगाएं
घर में ऐसे पौधे लगाएं जिनकी खुशबू चूहों को पसंद नहीं आती। पुदीना, लैवेंडर और सिट्रोनेला जैसे पौधे चूहों को दूर रखने में मददगार होते हैं।
फिटकरी का प्रयोग करें
फिटकरी चूहों को दूर भगाने में प्रभावी होती है। आप फिटकरी का पाउडर चूहों के ठिकानों पर छिड़क सकते हैं। इससे चूहे भाग जाएंगे।
प्याज का रस
प्याज के रस का स्प्रे घर के कोनों में छिड़कें। इसके लिए प्याज का रस पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें। चूहों पर छिड़कने से वे भाग जाएंगे।
कपूर का उपयोग करें
कपूर की गंध चूहों को पसंद नहीं आती। कपूर को पीसकर चूहों के ठिकानों पर छिड़कें।
बेसन और तंबाकू का मिश्रण
तंबाकू को बेसन या आटे में मिलाकर गोलियां बनाएं। इन गोलियों को चूहों के ठिकानों पर रखें। चूहे इन्हें खाकर बीमार हो जाएंगे।