चार साल के बच्चे ने अपने पिछले जन्म की कहानी सुनाई, माँ हैरान रह गई
पुनर्जन्म की अनोखी कहानी
क्या आप पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं? कुछ लोग इसे केवल एक मिथक मानते हैं, जबकि अन्य इसे सच मानते हैं। कहा जाता है कि इंसान का शरीर कई जन्मों के बाद मिलता है। हालाँकि, ऐसे लोग भी हैं जो इस पर विश्वास नहीं करते। समय-समय पर पुनर्जन्म से जुड़ी कुछ घटनाएँ सामने आती हैं, जो सुनने में अजीब लगती हैं। ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने अपने चार साल के बेटे के पुनर्जन्म की एक ऐसी कहानी साझा की है, जिसने सभी को चौंका दिया।
लौरा माजा नाम की इस महिला ने अपने सोशल मीडिया फॉलोवर्स को बताया कि उसके चार साल के बेटे को अपने पिछले जन्म की यादें हैं। उसने कहा कि उसका बेटा पिछले जन्म में भी उसका ही बेटा था, लेकिन वह गर्भ में ही मर गया था। इस जन्म में भी उसे यह बात याद है। लौरा ने बताया कि एक दिन उसका बेटा लुका उसके पास आया और अपने पिछले जन्म के बारे में बातें करने लगा।
लौरा के अनुसार, लुका को इस गर्भपात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसने बताया कि उसके पिछले जन्म में उसकी मौत गर्भ में हुई थी। जब लौरा पहली बार गर्भवती हुई थी, तब अचानक उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। जब तक वह डॉक्टर के पास पहुँचती, उसका गर्भपात हो चुका था। लुका ने कहा कि वह मर गया था और फिर एक एंजल बन गया। उसे लौरा की याद आती थी, इसलिए उसने फिर से लौरा के गर्भ से जन्म लिया।