×

चंदौली में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, युवक घायल

चंदौली जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। विवेक कुमार अपनी मामी को दवा दिलाने ले जा रहा था, जब उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद एक अज्ञात वाहन ने ममता को कुचल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
 

चंदौली में सड़क हादसा

रविवार की सुबह चंदौली जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।


पुलिस के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ह्रदयपुर निवासी विवेक कुमार (30) अपनी मामी ममता यादव (40) को बाइक पर दवा दिलाने के लिए रामनगर ले जा रहा था। इस दौरान उनकी बाइक सिंघीताली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में विवेक और ममता सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ममता को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया।


अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।