गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने 12 अपराधियों को किया गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई, जहां से अवैध हथियार और मादक पदार्थ भी बरामद हुए। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानें इस कार्रवाई के बारे में और अधिक जानकारी।
Jul 4, 2025, 09:21 IST
पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जिले में अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी साझा की।
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई बृहस्पतिवार की रात को बादलपुर, फेज-दो, बिसरख, फेस-तीन, सेक्टर 24, दादरी और कासना थाना क्षेत्रों में की गई।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान धर्मेंद्र, सचिन, दीपक कुमार, आदर्श राजा, सैफ खान, लक्ष्मण, इकरार, अकरम, फरमान, सुनील कुमार, प्रवीण और नीरज के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।