गोल्फ खेलते समय लड़की ने घायल किया पक्षी, वायरल हुआ दर्दनाक वीडियो
दर्दनाक हादसा गोल्फ खेलते समय
गोल्फ खेलते समय लड़की ने एक पक्षी को किया घायलImage Credit source: X/@LibOrNormal
कभी-कभी इंसान से अनजाने में गलतियां हो जाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप पछतावा होता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। इस वीडियो में एक लड़की गोल्फ खेलती हुई दिखाई देती है, लेकिन कुछ ही क्षणों में उसका खेल एक गंभीर हादसे में बदल जाता है। उसकी एक गलती से एक निर्दोष पक्षी की जान पर बन आती है। इस घटना के बाद लड़की को गहरा पछतावा होता है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की गोल्फ बॉल को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है और एक पेशेवर की तरह शॉट मारने की तैयारी कर रही है। उसके पीछे उसका दोस्त इस क्षण को कैमरे में कैद कर रहा होता है। जैसे ही लड़की ने बॉल को मारा, वह सीधे एक पक्षी पर जाकर लगी। टक्कर इतनी तेज थी कि पक्षी दर्द से तड़पने लगा और पानी में गिर गया। यह दृश्य देखकर लड़की भी दुखी हो गई और उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग भावुक हो गए हैं।
वीडियो की लोकप्रियता
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @LibOrNormal नाम की आईडी से साझा किया गया है। महज 20 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2.8 मिलियन यानी 28 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 40 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है और विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं।
कुछ लोग कह रहे हैं कि ‘लड़की ने उसकी गर्दन तोड़ दी’, तो किसी ने कहा कि ‘लड़की की आंखों में पश्चाताप साफ दिख रहा है। मासूम पक्षी की तकलीफ को भुलाना मुश्किल है’। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि बत्तख बच जाएगी। उसे उसका ध्यान रखना चाहिए था, यहां तक कि उसे जानवरों के डॉक्टर के पास भी ले जाना चाहिए था’। एक अन्य यूजर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘मैंने भी एक बार एक पक्षी को मारा था…बहुत बुरा लगा था’。