गुस्से पर काबू पाने के ज्योतिषीय उपाय
क्या आप गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाते?
क्या छोटी-छोटी बातों पर आपका गुस्सा भड़क उठता है? क्या आप अपने गुस्से को काबू में नहीं कर पाते, या यह गुस्सा आपके लिए एक बड़ा दुश्मन बन गया है? यदि ऐसा है, तो यह आपके ग्रहों के प्रभाव का परिणाम हो सकता है। कुछ ज्योतिषीय उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने गुस्से पर नियंत्रण पा सकते हैं।
गुस्से का कारण
कई लोग छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं, जिससे उनके रिश्तों पर भी असर पड़ता है। यह क्रोध उनके लिए सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। इसके पीछे उनके कुंडली के ग्रहों का प्रभाव हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह का प्रभाव गुस्से को बढ़ा सकता है। गुस्सा केवल मानसिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है।
गुस्से के लिए जिम्मेदार ग्रह
ज्योतिष के अनुसार, गुस्से के लिए मुख्य रूप से मंगल, सूर्य, शनि, राहु और चंद्रमा जिम्मेदार होते हैं। यदि आपका गुस्सा बेकाबू हो रहा है, तो यह मंगल का प्रभाव हो सकता है। अहंकार के कारण गुस्सा आना सूर्य के प्रभाव का संकेत हो सकता है। चंद्रमा से प्रभावित व्यक्ति अधिक चिड़चिड़े होते हैं। राहु और शनि भी नकारात्मक विचारों को जन्म देते हैं।
गुस्से को कम करने के उपाय
- सुबह जल्दी उठें, व्यायाम करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।
- घर में सुगंध बनाए रखें, जैसे चंदन का इत्र या अगरबत्ती का प्रयोग करें।
- रात को चंद्रमा को अर्ग्ध देकर सोएं।
- घर की सफाई पर ध्यान दें।
- पूजा स्थान पर दीपक जलाएं।
- लाल रंग की चीजों का उपयोग कम करें।
- चांदी का कड़ा या चेन पहनें।
- दूध और दही का सेवन बढ़ाएं।
- गले में लाल मूंगा धारण करें।
- हनुमान जी की पूजा करें।
- मेडिटेशन और गायत्री मंत्र का जाप करें।
- तामसी चीजों का सेवन बंद करें।
- महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाएं।