गुजरात में महिला ने बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी की कोशिश की
गुजरात के वलसाड में त्रासदी
अहमदाबाद: गुजरात के वलसाड जिले में एक महिला ने अपने पति से विवाद के बाद अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फिनाइल पी लिया। महिला को गंभीर हालत में अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब हुई जब पति को पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला।
पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद महिला ने यह कदम उठाया। वलसाड के डिप्टी एसपी जेके पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपने बच्चों की हत्या की है। जांच के दौरान पता चला कि पति को पत्नी के अफेयर के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद झगड़ा हुआ।
महिला ने कथित तौर पर अपने बच्चों को फिनाइल पिलाया और फिर खुद भी पी लिया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया है। डिप्टी एसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने तीन बच्चों को जहर देकर और गला घोंटकर मार डाला, और फिर खुदकुशी करने की कोशिश की।