गुजरात बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी, 26 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
गुजरात बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल
परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.
Image Credit source: getty images
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने 2026 के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एसएससी और एचएससी परीक्षाएं 26 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए 6 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भरने की अनुमति होगी।
गुजरात बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होंगी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं लगभग तीन सप्ताह तक चलेंगी, जिसमें मुख्य विषय, वैकल्पिक विषय और व्यावसायिक पेपर शामिल होंगे।
गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का टाइम टेबल
- 26 फरवरी – अर्थशास्त्र
- 27 फरवरी – दर्शनशास्त्र
- 28 फरवरी – व्यावसायिक संगठन
- 4 मार्च – लेखाशास्त्र के तत्व
- 5 मार्च – मनोविज्ञान
- 6 मार्च – समाजशास्त्र
- 7 मार्च – द्वितीय भाषा (गुजराती/अंग्रेज़ी)
- 9 मार्च – सांख्यिकी
- 10 मार्च – प्रथम भाषा (गुजराती/हिंदी/… आदि)
- 11 मार्च – हिंदी (द्वितीय भाषा)
- 12 मार्च – व्यावसायिक पत्राचार एवं सचिवीय कार्य
- 13 मार्च – भूगोल
- 14 मार्च – व्यावसायिक पाठ्यक्रम
- 16 मार्च – संस्कृत / फारसी / अरबी / प्राकृत
गुजरात बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का टाइम टेबल
- 26 फरवरी – प्रथम भाषा (गुजराती / हिंदी / मराठी / अंग्रेज़ी / उर्दू / सिंधी / तमिल / तेलुगु / उड़िया)
- 28 फरवरी – विज्ञान
- 4 मार्च – सामाजिक विज्ञान
- 6 मार्च – मूलभूत गणित
- 9 मार्च – मानक गणित
- 11 मार्च – अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)
- 13 मार्च – गुजराती (द्वितीय भाषा)
- 14 मार्च – व्यावसायिक / वैकल्पिक विषय: स्वास्थ्य सेवा, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य आदि
- 16 मार्च – द्वितीय भाषा (हिंदी/सिंधी/संस्कृत/फारसी/अरबी/उर्दू) और शेष वैकल्पिक/व्यावसायिक विषय
जीएसईबी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 12वीं कक्षा के पेपर में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन ए में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जबकि सेक्शन बी में वर्णनात्मक प्रश्न होंगे। 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए समय पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र अपने संबंधित स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें – अब प्रवेश परीक्षा से मिलेगी JEE और नीट की फ्री कोचिंग