गाजियाबाद में पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाश ढेर
गाजियाबाद में मुठभेड़ की घटना
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह, एसीपी क्राइम अमित सक्सेना और निरीक्षक अनिल राजपूत के नेतृत्व में स्वाट टीम, अपराध शाखा और वेव सिटी पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। जब बदमाशों ने खुद को घिरा हुआ पाया, तो उन्होंने भागने की कोशिश में फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया। ये दोनों आरोपी एक कैश वैन लूट के मामले में शामिल थे। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.
सूत्रों के अनुसार, गाजियाबाद पुलिस ने थाना वेव सिटी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को मार गिराया। ये बदमाश एक कैश वैन लूट की घटना में शामिल थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इलाके को घेर लिया और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की।
डीसीपी धवल जयसवाल, एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और क्राइम ब्रांच स्वाट टीम के प्रभारी अनिल राजपूत की टीम ने इस एनकाउंटर में सफलता प्राप्त की। इस मुठभेड़ में थाना सिहानी गेट प्रभारी कुलदीप दीक्षित और एसओ वेव सिटी मानवेंद्र सिंह की टीम भी शामिल रही। यह पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड के कार्यकाल में छठा बड़ा एनकाउंटर है.