गाजियाबाद में पति ने बदला जेंडर, पत्नी ने मांगा तलाक
गाजियाबाद में अनोखा मामला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति से तलाक की मांग की है। शादी के 11 साल बाद, उसका पति अब जेंडर बदलकर महिला बनना चाहता है। उसने न केवल दवाइयां लेना शुरू कर दिया है, बल्कि वह महिलाओं की तरह श्रृंगार भी करता है और साड़ी पहनता है। इतना ही नहीं, उसने अपने आधार कार्ड में भी अपना नाम बदलवा लिया है।
जब परिवार के सदस्य उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने उनकी बात नहीं मानी, जिसके बाद पत्नी ने तलाक का निर्णय लिया। दोनों ने आपसी सहमति से परिवार न्यायालय में तलाक के लिए अर्जी दी है, और इस महीने फैमिली कोर्ट इस पर फैसला करेगा।
महिला के वकील शबनम खान ने बताया कि जब उन्होंने महिला से बात की, तो उसने कहा कि पहले दिन उसे लगा कि यह मजाक है। लेकिन जब पति ने रोजाना साड़ी पहनना और मेकअप करना शुरू किया, तो उसने इस पर सवाल उठाया। पति ने कहा कि वह महिला बनना चाहता है, जिससे महिला को बड़ा झटका लगा।
शादी 2013 में हुई थी और दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि, पति का व्यवहार 2021 में बदल गया जब वह बैंगलोर से लौटा।