गांव में गाय से पानी निकालने की अनोखी तकनीक
गांव की अनोखी खोज
भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपनी सीमित संसाधनों का उपयोग करके अद्भुत आविष्कार करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक गाय से पानी निकालने की अनोखी मशीन की वीडियो वायरल हो रही है।
इस मशीन में एक ट्रैक्टर पर गाय को खड़ा किया गया है, जिसके ऊपर ट्रेडमिल जैसा एक बेस है। जब गाय इस पर चलती है, तो एक मोटर के माध्यम से पानी बाहर निकलता है। यह सब बिना किसी बिजली के खर्च के होता है।
इस तकनीक का आविष्कार गांव के लोगों ने किया है। गांवों में गाय, भैंस और बैल जैसे जानवरों की भरपूर संख्या होती है, जिससे ग्रामीण लोग कई कार्यों को आसानी से कर लेते हैं।
इस अनोखी जुगाड़ को आईएएस अधिकारी अविनाश शरण ने भी सराहा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो साझा किया और लिखा, "भारत के गांव की खोज। ये सच में लाजवाब है।"
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यही तो अपने देश की असली पहचान है।' जबकि दूसरे ने कहा, 'असली क्रिएटिव लोग तो गांव में बैठे हैं।'
यहां देखें गांव की अनोखी जुगाड़
आपको यह गाय वाली जुगाड़ कैसी लगी, हमें कमेंट में बताएं।