खतरनाक स्टोनफिश: लड़की ने पानी में निकाली जहरीली मछली, वीडियो हुआ वायरल
जहरीली मछली का खतरनाक वीडियो
लड़की ने पकड़ी जहरीली मछलीImage Credit source: Pixabay/X/@dreamsNscience
दुनिया में मछलियों की कई प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ का सेवन किया जाता है, जबकि कुछ इतनी जहरीली होती हैं कि उनके काटने पर इंसान की जान जा सकती है। इनमें से एक प्रजाति है स्टोनफिश, जो देखने में पत्थर जैसी लगती है, लेकिन अत्यंत खतरनाक होती है। वैज्ञानिक इसे दुनिया की सबसे जहरीली मछलियों में से एक मानते हैं, और इसे छूने की गलती भी कोई नहीं करता। हाल ही में इस जहरीली मछली का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों को चौंका दिया है।
इस वीडियो में एक लड़की पानी में हाथ डालकर इस खतरनाक मछली को निकालती है और उसे अपनी हथेली पर रख लेती है। उसे इस बात का जरा भी डर नहीं है कि अगर मछली ने उसे काट लिया तो क्या होगा। यह मछली कीचड़ वाले क्षेत्रों और चट्टानी रीफ में छिपकर रहती है और पत्थर जैसी दिखती है। इसकी रीढ़ की हड्डी में एक जानलेवा जहर होता है, जो न्यूरोटॉक्सिक होता है और इससे अत्यधिक दर्द होता है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकता है। यह जहरीली मछली इंडो-पैसिफिक के उथले पानी में पाई जाती है और यह शिकार करने में माहिर होती है।
क्या आपने कभी ऐसी मछली देखी है?
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @dreamsNscience नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। इस 27 सेकंड के वीडियो को अब तक 198,000 से अधिक बार देखा जा चुका है, और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है और विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं।
वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि इस मछली को छूना बेहद खतरनाक हो सकता है, जबकि कुछ ने यह भी कहा कि हिम्मत और समझदारी में बड़ा अंतर होता है। लड़की ने मछली को हाथ में उठाकर एक जोखिम भरा कदम उठाया है, जो उसके लिए भारी पड़ सकता था।
यहां देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: कभी देखी है ऐसी अजीबोगरीब मछली? शख्स ने यूं बचाई जान, वीडियो हो गया वायरल