कोविड-19 वैक्सीन और अचानक मौतों के बीच कोई संबंध नहीं: एम्स की स्टडी
कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी मौतों का अध्ययन
एक नई रिसर्च में एम्स नई दिल्ली ने यह स्पष्ट किया है कि कोविड-19 वैक्सीन के कारण अचानक हुई मौतों का कोई सबूत नहीं मिला है। इस अध्ययन में दिल की बीमारियों को इन मौतों का मुख्य कारण बताया गया है।
यह अध्ययन एम्स के पैथालॉजी और फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग द्वारा किया गया था। कोविड-19 के बाद अचानक हृदय घात के मामलों में वृद्धि देखी गई थी, जिसके चलते लोगों ने वैक्सीन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
स्टडी के निष्कर्ष
यह अध्ययन इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित हुआ है। इसमें बताया गया है कि कुल मौतों में से 20% सांस संबंधी बीमारियों से, 6.4% आंतों की बीमारियों से, और 4.3% जननांग-मूत्र संबंधी बीमारियों से हुईं।
रिसर्चरों ने कहा कि उन्हें कोविड-19 वैक्सीन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सबूत नहीं मिले। डॉ. सुधीर अरावा ने कहा कि हमने 100 युवाओं की मौतों का अध्ययन किया और पाया कि इन मौतों का वैक्सीन से कोई संबंध नहीं है।
दिल की बीमारियों से मौतों का आंकड़ा
यह अध्ययन मई 2023 से अप्रैल 2024 तक किया गया। इसमें 18 से 45 वर्ष के युवाओं में 94 अचानक मौतों में से 40 मौतें हृदय रोग के कारण हुईं। इनमें से 85% मौतें दिल के दौरे के कारण थीं।
बुजुर्गों में, 46 से 65 वर्ष की आयु के बीच, लगभग 75% मौतें हृदय रोग के कारण हुईं।